२९. १. ९२
तुमसे यह जुदाई अब सही नही जाती
क्या दिल की हालत है कही नही जाती
तन से जुदा सही, दिलों में नही है दूरी
तुम्हे पाने की तमन्ना भी नही सही जाती
ख़ुद से ज्यादा मुझको तुमपर रहा है यकीन
यह आग ना लगाते तोह, बेखुदी नही जाती
ख़ुद को तुम्हारे पास आने से रोक लेता हूँ
पर उफ़ तुम्हारी यादें... बस यही नही जाती
दिल का सौदा कर पछताना कैसा 'पंकज'
डरता है मोहब्बत से, और आशिकी नही जाती.
Showing posts with label Gitika Sad. Show all posts
Showing posts with label Gitika Sad. Show all posts
Oct 10, 2007
Gitika 18
८.१.९२
एक ज़माना बीत गया है, तुमसे मुलाकात किए
आ जाओ सुनो आँगन में, सावन की बरसात लिए
रंग बरसों, नूर बरसों, ज़िन्दगानी तर जाए
मरने का भी गम न हो, इतना हर लम्हा जिए
पल भर तुमसे दूर रहना, मुश्किल है बहुत मुश्किल
तनहा दिल हो जाता है, यादों की तूफ़ान लिए
पत्ता पत्ता, बूटा बूटा, हँसता है मेरे पागलपन पे
क्या हो जाता है 'पंकज' तुमसे यूंही बात किए

Gitika 15
१३.११.९१
किया तुमने, शर्मिंदा मैं हूँ, और सिर उठता नहीं
क्या चाहा था क्या मिला, क्यों मैं मरता नहीं
दुनिया खेलती है नाटक ऐसे, जो सच्चे लगते हैं
अब मैं झूठे लोगों पर, भरोसा करता नहीं
मेहरबानी, मोहब्बत या मज़ाक किया यह तुमने
बस कशमकश में हूँ, दिल को सूझता नहीं
एक मुश्किल से निकाला, दूसरे में डाल दिया
वोह ज़ख्म दिया है तुमने, जो कभी भरता नहीं
बहुत भोला है तू 'पंकज', तेरा गुजर कैसे होगा
पानी में रहकर मगर से, तू क्यों डरता नहीं

Gitika 7
तुम न मिल सके तोह क्या गम है
तुम्हारा अरमान हमें हर दम है
हमें ठुकराने का अंजाम सोचो ज़रा
तुम से हमारी दुनिया कायम है
यह किस मक़ाम पर ले आई जिन्दगी
जख्म तोह हज़ारों हैं, मरहम कम है
हमारा आशियाँ जलाकर तुम्हे रौशनी मिली
शुक्र-ऐ-खुदा, सफल मेरा जीवन है
कैसे कैसे लोग बस गए हैं शहर में
सच्ची बात कहना भी अब सितम है
यह चीज़ भी किस्मत वाले ही पाते हैं
तुम्हारी नफरत ही सही, क्या गम है
तुम्हारा अरमान हमें हर दम है
हमें ठुकराने का अंजाम सोचो ज़रा
तुम से हमारी दुनिया कायम है
यह किस मक़ाम पर ले आई जिन्दगी
जख्म तोह हज़ारों हैं, मरहम कम है
हमारा आशियाँ जलाकर तुम्हे रौशनी मिली
शुक्र-ऐ-खुदा, सफल मेरा जीवन है
कैसे कैसे लोग बस गए हैं शहर में
सच्ची बात कहना भी अब सितम है
यह चीज़ भी किस्मत वाले ही पाते हैं
तुम्हारी नफरत ही सही, क्या गम है
Subscribe to:
Posts (Atom)